डिजिटल दुनिया में स्क्रीनशॉट बड़ा मायने रखता है और कई मामलों में तो सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट दिया जाता है। यदि आपको याद हो तो फेसबुक में एक सिक्योरिटी फीचर है जिसे ऑन करने के बाद कोई आपकी प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकता है, वहीं अब यह फीचर व्हाट्सऐप में आने वाला है। दरअसल सिक्योरिटी को बढ़ाते हुए व्हाट्सऐप ने यह फैसला लिया है।
जल्द ही व्हाट्सऐप इस फीचर को जारी करेगा, फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है। इस फीचर के आने के बाद आपको एक सेटिंग करनी होगी और यह सेट करना होगा कि आप कितनी देर बाद अपने पोस्ट या मैसेज को लॉक करना चाहते हैं। हालांकि व्हाट्सऐप का यह फीचर सिर्फ प्राइवेट चैट के लिए होगा, ना कि व्हाट्सऐप ग्रुप चैट के लिए। व्हाट्सऐप के इस फीचर की जानकारी WABEtaInfo ने दी है।
नए फीचर को ऑन करने के लिए आपको फिंगरप्रिंट सेंसर लॉक का इस्तेमाल करना होगा। व्हाट्सऐप के इस फीचर को लेकर लोगों ने विरोध भी किया है। उनका कहना है कि यह उनका निजी मामला है, वे स्क्रीनशॉट लेंगे या नहीं, वही तय करेंगे ना कि व्हाट्सऐप।