आम आदमी पार्टी ने गौतम गंभीर के पास दो वोटर आईडी कार्ड होने का लगाया आरोप, दर्ज कराया मामला

पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौतम गंभीर के पास दो जगह से मतदाता पहचान पत्र है। उनका कहना है कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोलबाग का मतदाता पहचान पत्र है। पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी ने कहा कि यह आपराधिक मामला है और गंभीर को तत्काल अयोग्य करार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में गंभीर के खिलाफ तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।

आतिशी ने आरोप लगाया कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोल बाग के दो मतदाता पहचान पत्र हैं और उन्हें इस अपराध के लिए एक साल तक की कैद की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

अतिशी ने अपने ट्वीट में लिखा- मेरा पूर्वी दिल्ली के लोगों से अनुरोध है कि वे अपना वोट बर्बाद ना करें। वह (गौतम गंभीर) जल्द या कुछ दिनों में अयोग्य करार दिए जाएंगे क्योंकि उनके पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं। इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर गंभीर को वोट नहीं देने की अपील की है। क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर की तरफ से इस मामले में अभी प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.