प्रधानमंत्री के बाद चुनाव आयोग ने एनटी रामाराव पर बनी बायोपिक पर भी लगाया रोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव पर बनी बायोपिक पर भी रोक लगा दी है। इस फिल्म का नाम ‘लक्ष्मी की एनटीआर’ है जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देते हुए फिलहाल रिलीज पर रोक लगा दी है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने ‘लक्ष्मी की एनटीआर’ के लिए अपना पूराना बयान जारी करते हुए कहा है कि अगले आदेश तक फिल्म को रिलीज न किया जाए।

एनटीआर

गौरतलब है कि यही बयान चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर दिया था। खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री और पूर्व एक्टर एनटी रामाराव की जिंदगी पर बनी फिल्म आज यानी 1 मई रिलीज होने वाली थी। गौरतलब है कि इससे पहले फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा राज्य के चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिख चुके हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने फिलहाल ऐसी फिल्मों पर रोक लगा रखी है जो आचार संहिता का उल्लघंन करती हैं।

बीते दिनों में फिल्म की रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ इसके बाद आचार संहिता का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि कड़े संघर्ष के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को 11 अप्रैल को रिलीज होना वाली थी लेकिन बाद में इसको भी टाल दिया गया।

Vivek Oberoi

खबर की मानें तो कि पीएम मोदी की बायोपिक देश ही नहीं विदेशों में भी रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने इसे भारत के अलावा 38 देशों में रिलीज करने की योजना बनाई है जिसपर फिलहाल चुनाव आयोग ने पानी फेर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.