महिला ने लड़कियों से उनके कपड़ों को लेकर की अभद्र टिप्पणी, बोली- ‘इनके साथ तो रेप होना चाहिए’

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मंगलवार को कुछ लड़कियों ने शेयर किया है। जिसमें एक अधेड़ उम्र की महिला ने लड़कियों से उनके कपड़ों को लेकर अभद्र टिप्पणी की, जिससे सभी लड़कियों को काफी गुस्सा आ गया। सभी लड़कियां उस महिला से वीडियो में माफी मांगने को कह रही हैं।

इस वीडियो अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर भी किया जा रहा है। शिवानी गुप्ता नाम की लड़की ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “आज (30 अप्रैल) मुझे और मेरे दोस्तों को छोटे कपड़ पहनने पर रेस्टोरेंट में एक महिला ने काफी प्रताड़ित किया।

वीडियो में दिख रही इस अधेड़ उम्र की महिला ने रेस्टोरेंट में सात आदमियों से हमारे साथ दुष्कर्म करने को कहा। क्योंकि उसे ऐसा महसूस हुआ कि छोटे कपड़े पहनने के कारण हम इसके लायक हैं।हमारा उद्देश्य कोई हंगामा करना नहीं था, लेकिन हमने अपने साथियों के साथ मिलकर उस महिला को पास में एक शॉपिंग सेंटर में पकड़ लिया। हमने उसे माफी मांगने का मौका दिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस औरत को माफी मांगने को लिए काफी मजबूर किया गया। आप खुद देखिए

रेस्टोरेंट में हंगामा ना हो इसलिए लड़कियां महिला को पास के एक शॉपिंग सेंटर पर लेकर गईं। महिला को माफी मांगने को कहा लेकिन महिला नहीं मानी। जानकारी के मुताबिक तीनों लड़कियां गुरुग्राम की रहने वाली हैं। इनकी हिम्मत की काफी तारीफ की जा रही है। इस वीडियो के वायरल होने पर महिला ने अपना फेसबुक अकाउंड भी डिलीट कर दिया

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.