अरुण जेटली का कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना, जो कभी रक्षा सौदे को आगे बढ़ाने वाला बनना चाहता था और अब देश का पीएम बनना चाहता है

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी के बिजनेस पार्टनर को यूपीए के शासन में रक्षा सौदा मिलने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘यह एक ऐसे आदमी की कहानी है जो कभी रक्षा सौदे को आगे बढ़ाने वाला बनना चाहता था और अब देश का पीएम बनना चाहता है।

यह एक गंभीर आरोप है।’ जेटली ने आगे कहा, ‘हालांकि, उलरिक मैकनाइट (राहुल गांधी के बिजनेस पार्टनर) एक अमेरिकी नागरिक हैं, लेकिन साथ ही वह राहुल जी की ‘सोशल गैंग’ के सदस्य भी हैं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.