कपिल सिब्बल ने कहा, कांग्रेस को नहीं मिलेगा बहुमत, भाजपा भी 160 से ज्यादा सीट नहीं ला पाएगी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने दावा किया है कि उनकी पार्टी को लोकसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत मिलने का चांस नहीं है। लेकिन, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए गठबंधन सरकार बना सकती है। बतौर सिब्बल, ‘हम जानते हैं कि हमें बहुमत नहीं मिल सकता है। हमें मालूम है कि 272 सीटें नहीं हम नहीं ला सकते है, लेकिन हमें यह भी पता है कि भाजपा भी 160 से ज्यादा सीटें नहीं ला पाएगी। बिल्कुल इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हमें बहुमत मिलना मुश्किल है।’

 

कांग्रेस से राहुल गांधी के प्रधानमंत्री घोषित होने को लेकर कहा कि उनकी उम्मीदवारी का एलान चुनाव का फैसला आने के बाद होगा। अगर कांग्रेस को 272 सीटें मिलें तो कोई हिचक नहीं होगी।

कपिल सिब्बल ने यह दावा भी किया कि चुनाव में यूपीए के नेतृत्व वाला महागठबंधन आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम उत्तर प्रदेश के दलों को गठबंधन में शामिल कर इसे विस्तार देंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.