ICSE और ISC दोनों परिणाम दोपहर 3 बजे जारी कर दिए गए हैं। परिषद ने 22 फरवरी से 25 मार्च, 2019 तक आईसीएसई परीक्षा आयोजित की थी। आईएससी परीक्षा 4 फरवरी से 25 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी।
आपको बता दें कि ओवरऑल पास प्रतिशत 96.52% है। ICSE परीक्षा में 98.54 प्रतिशत छात्र और ISC परीक्षा में 96.52 प्रतिशत छात्र हुए पास। मुम्बई की जूही रूपेश कजारिया और मुक्तसर की मनहर बंसल ने संयुक्त रूप से 10वीं कक्षा की आईसीएसई परीक्षा में 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
अपने परिणाम को देखने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।
ICSE और ISC परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-
: परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
: आईसीएसई, आईएससी परिणाम 2019 डाउनलोड करें।
: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।