SBI Recruitment 2019: भारतीय स्टेट बैंक में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.ई, बी.टेक, एमसीए, एमएससी, एम.टेक आदि में से एक डिग्री होनी अनिवार्य है। उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क –
उम्मीदवार के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
महत्वपूर्ण तिथियां –
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि – 06 मई 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 20 मई 2019
नौकरी का स्थान: उम्मीदवार की भर्ती मुंबई में होगी ।
चयन प्रक्रिया: पदों के लिए उम्मीदवार का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।
SBI में ऐसे कर सकते हैं आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sbi.co.in के माध्यम से 06.05.2019 से 20.05.2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू देने का मौका मिलेगा।