लोकसभा चुनावों के छठे चरण के 59 सीटों के लिए सात राज्यों मे आज जारी है मतदान

लोकसभा चुनावों के छठे चरण के 59 सीटों के लिए सात राज्यों के 10.17 करोड़ से अधिक मतदाता रविवार को ईवीएम का बटन दबाकर 979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके साथ ही 483 सीटों पर चुनाव पूरा हो जाएगा। शेष एक चरण में 59 सीटों के लिए 19 मई को मतदान होगा। छठे चरण में चार पूर्व मुख्यमंत्री और कुछ केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर है।

इनकी किस्मत दांव पर

उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भोपाल सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा सोनीपत सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और आजमगढ़ से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर और हर्षवर्धन भी चुनावी मैदान में हैं।

कहां कितनी सीटों पर मतदान

उत्तर प्रदेश में 14, हरियाणा में 10, पश्चिम बंगाल, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, दिल्ली में सात और झारखंड में चार सीटों के लिए मतदान होगा।

मैदान में ये दिग्गज

उत्तर प्रदेश : केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी, भाजपा नेता दिनेश यादव निरहुआ।

मध्य प्रदेश : कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर।

बिहार : केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह।

हरियाणा : कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भाजपा नेता राव इंद्रजीत सिंह, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा, जजपा के दुष्यंत चौटाला।

दिल्ली : कांग्रेस नेता शीला दीक्षित, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन , दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, भाजपा नेता गौतम गंभीर, भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी, कांग्रेस नेता बिजेंदर, कांग्रेस नेता अजय माकन, कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली।

झारखंड : कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद, मधु कोड़़ा की पत्नी गीता कोड़़ा।

कुल मतदाता : 10,17,82,472

पुरुष : 5,42,60,965

महिला : 4,75,18,226

थर्ड जेंडर : 3,281

कुल मतदान केंद्र : 1,13,167

कुल उम्मीदवार : 979

22 उम्मीदवार के पास पीएचडी की डिग्री है 967 उम्मीदवारों में से

10 उम्मीदवार निरक्षर है छठे चरण में

967 में से 189 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं

146 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं

पार्टी उम्मीदवार

भाजपा 54

बसपा 49

कांग्रेस 46

शिवसेना 16

आप 12

तृणमूल 10

आईएनएलडी 10

सीपीआई 7

सीपीएम 6

निर्दलीय व अन्य 757

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading