गृहमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर दिया बयान- असफल रहीं ममता, लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा की जगह नहीं

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में छठे चरण के मतदान दौरान हुई हिंसा को लेकर बयान दिया है। राजनाथ सिंह का कहना है कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन्हें रोकने में असफल रहीं हैं। उन्होंने कहा, स्वस्थ लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

 

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है कि सूबे की मुखिया ममता बनर्जी इन हिंसाओं को रोकने में असफल रहीं हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से लेकर छठे चरण के मतदान तक हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं।

छठे चरण के मतदान के दौरान एक भाजपा बूथ एजेंड की हत्या कर दी गई थी। वहीं, टीएमसी के बूथ एजेंड को भी मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबरें आई थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.