राहुल गांधी का प्रधानमंत्री से सवाल, आपने मुझसे राफेल पर डिबेट क्यों नहीं किया?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के चार-पांच दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा- बेजोड़, भारत के प्रधानमंत्री पहली बार प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस के बाद भी राहुल ने पीएम मोदी को ट्वीट के जरिए निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा- मोदी जी! शानदार प्रेस कांफ्रेंस।

अगली बार शायद अमित शाह आपको दो सवालों के जवाब देने की इजाजत दें। बहुत खूब। राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री से कहा कि आप इतनी बड़ी प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं, आज मैं भी आपसे सवाल पूछना चाहता हूं। आपने मुझसे राफेल पर डिबेट क्यों नहीं किया। मैंने आपको इतने सारे चैलेंज दिए, आपने स्वीकार क्यों नहीं किया।

राहुल गांधी ने अनिल अंबानी पर भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा- मुझसे आप इतने कठिन सवाल पूछते हैं न्याय योजना पर सवाल पूछते हैं। आप मोदी जी से क्यों नहीं पूछते हैं? उनसे आप उनके कपड़े और खाने पर बात करते हैं। मीडिया उनसे बालाकोट के बारे में बातें करती है।

राहुल ने उत्तर प्रदेश में हुए सपा-बसपा गठबंधन पर कहा, मैं दोनों दलों का सम्मान करता हूं कि उत्तर प्रदेश में दोनों दलों ने चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल, मैंने कांग्रेस की विचारधारा को उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाया है।

राहुल गांधी ने कहा, “मैंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका गांधी को आगे कर यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराना है। हमारा दूसरा मकसद राज्य में कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाना है। तीसरा, हमलोगों का मकसद विधानमसभा चुनाव जीतने का है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता मायावतीजी, मुलायमजी, ममताजी, चंद्रबाबू नायडू जी नरेंद्र मोदी सरकार को समर्थन दे रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि इस चुनाव में चुनाव आयोग का पक्षपाती रवैया सामने आया है। मोदीजी जो कहना चाहते हैं वो कह सकते हैं, जबकि हमें वही बातें कहने से रोका जाता है। चुनाव के पूरे शेड्यूल को देखकर ऐसा लगता है जैसे सब कुछ नरेंद्र मोदी के प्रचार को ध्यान में रख कर तय किया गया था। भाजपा और नरेंद्र मोदी के पास ढेर सारे पैसे हैं, जबकि हमारे पास सत्य है। राहुल गांधी ने नतीजों को लेकर कहा कि 23 मई को जनता अपना फैसला सुनाएगी और उसी के आधार पर हम आगे काम करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading