बिहार/ कोबरा बटालियन ने कुख्यात नक्सली को मार गिराया

गया जिले के लुटुआ में बिहार पुलिस के साथ मिलकर 205 कोबरा की टुकड़ियों ने देर रात दो बजे स्पेशल ऑपरेशन चलाया और एक नक्सली को मार गिराया है। एनकाउंटर के बाद कोबरा ने एक नक्सली की डेडबॉडी और एक एके-47 राइफल भी जब्त कर ली है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बता दें कि पिछले महीने सुरक्षा बलों की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें खुलासा हुआ था कि नक्सली म्यांमार और नागा इंसर्जेंट ग्रुप के जरिए हथियार और विस्फोटक मंगाने में जुटे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने एक न्यूज चैनल को एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि नक्सली टीसीओसी यानी टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैम्पेन (TCOC) कई महीनों से चला रहे हैं। नक्सलियों का मकसद होता है कि सुरक्षा बलों पर ज्यादा से ज्यादा हमला कर नुकसान पहुंचाया जाए।

सूत्रों ने बताया कि नक्सली केवल छत्तीसगढ़ के दक्षिण के बस्तर में ही टीसीओसी चलाने का प्लान नहीं बनाया है बल्कि उन्होंने काफी सालों बाद चुनाव को देखते हुए बिहार और ओडिशा में भी सुरक्षा बलों पर हमला करने का प्लान तैयार किया था। इसके अलावा सुरक्षा विभाग ने सभी नक्सल इलाके में तैनात सुरक्षा बलों को अलर्ट किया था कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सली बड़े हमले कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.