हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप में अमेजॉन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ऑनलाइन कंपनी अमेजॉन के खिलाफ नोएडा के कोतवाली सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कंपनी की वेबसाइट पर प्रोडक्ट के साथ ऐसी तस्वीरें डाली जाती हैं जिससे हिंदू भावनाएं आहत होती हैं।  प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि खोड़ा निवासी विकास मिश्र की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विकास मिश्र के मुताबिक अमेजॉन कंपनी ऑनलाइन व्यापार करती है। यह कंपनी अपनी साइट पर ऐसे सामानों की तस्वीर डालती है कि इससे हिंदू लोग आहत होते हैं।

इससे देश में कभी भी धार्मिक तनाव पैदा हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने अमेजॉन के स्थानीय वेंडर को बुलाया और जानकारी ली। इसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। अगर आप अमेजन.कॉम पर जाएंगे और अंग्रेजी में केवल toilet cover indian god टाइप करेंगे, तो आपको कई सारे ऐसे कवर मिल जाएंगे जिन पर हिंदु देवी देवताओं के चित्र बने हैं और उन्हें आप अपने बाथरूम में पैर रखने के लिए या फिर टायलेट सीट का कवर लगाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन उत्पादों की कीमत 10 डॉलर से शुरू होकर के 220 डॉलर तक है। अगर आप विदेश में रहते हैं तो फिर इन उत्पादों को आसानी से खरीद सकते हैं। हालांकि भारत में यह उत्पाद आप न तो खरीद पाएंगे और न ही इनकी डिलिवरी होगी।

गणेश जी के चित्र वाला टॉयलेट सीट पर लगने वाला स्टीकर मात्र 10 डॉलर में खरीद सकते हैं। इन स्टीकर को चीन में तैयार किया जा रहा है और वहीं से इसकी डिलिवरी भी होगी। इसका साइज 8*11 का है। लोगों को इसके लिए अतिरिक्त तौर पर इंपोर्ट फीस और अन्य शुल्क भी अदा करना होगा। अमेजन पर सबसे महंगा उत्पाद भगवान जगन्नाथ के चित्र वाला फ्लोर कारपेट है। इसकी कीमत 220 डॉलर है। इसके लिए लिखा कि बच्चे इस पर आसानी से खेल सकते हैं। इसका अधिकतम साइज 200*300 सेमी का है।

अमेजन.कॉम पर इन उत्पादों के बिकने से पहले भी विरोध होता रहा है। इससे पहले अमेजन पर महात्मा गांधी के चित्र वाली चप्पल और फ्लोर मैट बिक रहे थे। कुछ साल पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था जब देवी देवताओं के चित्र वाले डोर मैट भी अमेजन की साइट पर उपलब्ध थे। हालांकि विरोध होने के बाद कंपनी ने बाद में अपनी वेबसाइट से इन उत्पादों को हटा लिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading