
इस सम्बन्ध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा की सभी कार्मिक निष्पक्ष होकर मतगणना कात्या संपन्न करावें. इसमें किसी किस्म की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा की सभी अपने-अपने कार्य निष्पक्षता एवं शालीनता से करेंगे. किसी भी प्रकार की शंका होने पर अपने सगायक निर्वाची पदाधिकारी से संपर्क करेंगे. 
मतगणना दिनांक 23.05.2019 को पूर्वाह्न 08:00 बजे अहियापुर बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में होना निर्धारित है. 15-मुजफ्फरपुर एवं 16-वैशाली संसदीय क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए बाजार समिति के विभिन्न हॉलों में अलग-अलग मतगणना की कार्रवाई की जाएगी. मतगणना कार्य के सफल सञ्चालन के उद्देश्य से निर्वाचन सञ्चालन नियम 1961 के आलोक में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक सहायक निर्वाची पदाधकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

विधानसभावार सहायक निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में मतगणना का कार्य 14 टेबल पर होगा. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक राउंड में 14 मतदान केंद्रों की मतगणना सम्पन्न की जाएगी. ईवीएम से मतों की गणना के लिए प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक-एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक-एक मतगणना सहायक तथा एक-एक गणना माइक्रो प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है.

मतगणना के ठीक पहले प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी की देख-रेख में कार्मिकों का रेण्डमाइजेशन कर विधानसभावार टेबल आवंटित की जाएगी. अहियापुर बाजार समिति के प्रवेश द्वार कोषांग की ओर से एक फैसिलिटेशन सेंटर की स्थापना की जा रही है. जो की 23 मई को प्रातः 05:00 बजे से कार्य करेगा.

जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं. इस सम्बन्ध में नोडल पदाधिकारी, कार्मिक कोषांग को निर्देश दिया गया है की मतगणना कार्य में संलग्न कर्मियों के योगदान स्वीकृत करने, अंतिम नियुक्ति पत्र एवं ड्यूटी पास का वितरण फैसिलिटेशन सेंटर में करना सुनिश्चित करेंगे.


जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के नेतृत्व में मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है. जिसमे सभी आवश्यक सुविधा उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कराई जाएगी. इसके लिए प्राधिकार पत्र मीडिया कोषांग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा. मतगणना केंद्र के आस-पास विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु उप-विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर इसके वरीय प्रभार में रहेंगे.

इसके अतिरिक्त विधुत व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा एवं अग्निशामक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है. मतगणना परिणामों को कम्प्यूटरीकृत करने, तयारी करने एवं कंप्यूटर से समबन्धित सभी कार्यों के निष्पादन के लिए मतगणना कंप्यूटर कोषांग का गठन किया गया है.

जिसके नोडल पदाधिकारी डीआईओ को बनाया गया है. मतगणना केंद्र एवं हॉल में मतगणनाकर्मी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी के टेबल पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य प्रतिनियुक्त कार्यकर्ता के अतिरिक्त किसी का प्रवेश नहीं होगा. मतगणना हॉल में धूम्रपान, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, आग्नेयास्त्र एवं इसके साथ ही सेलफोन मोबाइल इत्यादि वर्जित रहेगा.
