ईवीएम पर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग को दी नसीहत

लोकसभा चुनाव परिणाम आने में अभी दो दिन का वक्त है। रविवार को आए एग्जिट पोल के अनुमानों के बाद से विपक्षी खेमे में खलबली मची हुई है। इस बीच देशभर में ईवीएम गड़बड़ी, विसंगति और मशीन बदलने की आशंकाओं का मुद्दा गर्मा गया है। ऐसे समय में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चुनाव आयोग को नसीहत दी है। प्रणब मुखर्जी बयान जारी करते हुए कहते हैं, “इस मामले में संस्थागत अखंडता सुनिश्चित करने का दायित्व (ईवीएम की सुरक्षा) चुनाव आयोग के पास है, उन्हें ऐसा करना चाहिए और सभी अटकलों पर विराम लगाना चाहिए।”

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.