राज्यसभा सदस्य शरद यादव ने कहा, फाइनल रिजल्ट का इंतजार कीजिए, 23 मई को सब पता चल जाएगा

लोकतांत्रिक जनता दल, लोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा है कि महागठबंधन में अभी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर सहमति नहीं बनी है। वहीं, तीसरे मोर्चे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इंतजार कीजिए, समय आने पर बतायेंगे।

एग्जिट पाेल में एनडीए को बहुमत मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी एग्जिट पोल गलत हैं, सही आंकड़े 23 मई को आयेंगे। उसके बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा।

शरद यादव आचार संहिता के मामले में मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण करने के लिए बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय में हाजिर हुए। अदालत ने मामले को लेकर आज उन्हें उपस्थित होने के लिए आदेश जारी किया था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए शरद यादव को जमानत दे दी है।

बता दें कि वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान में आचार संहिता उल्लंघन मामले में 123 आरपी एक्ट के तहत बिहार थाने में दर्ज केस संख्या 472/15 में शरद यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में शरद यादव ने मंगलवार को सरेंडर किया। एसीजेएम-1 की अदालत में शरद यादव के सरेंडर करने के बाद कुछ देर में उन्हें जमानत दे दी गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.