लोकसभा चुनाव 2019/ बिहार में 35 सीटों पर एनडीए आगे

09:49 AM, 23-May-2019
बिहार में 35 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन एक बार फिर पिछड़ता दिख रहा है। महागठबंधन केवल पाटलिपुत्र सीट पर आगे दिख रहा है।

09:37 AM, 23-May-2019

जमुई से लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान आगे चल रहे हैं, वहीं सासाराम से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार पीछे चल रही हैं। वहीं पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं।, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं।

09:29 AM, 23-May-2019
बिहार में एनडीए 27 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा, जदयू और लोजपा के बरक्स महागठबंधन का रुझानों में बड़ी मुश्किल से खाता खुला है। यहां पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती आगे चल रही है, जबकि निवर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पीछे चल रहे हैं।

09:15 AM, 23-May-2019
बिहार में 20 सीटों पर भाजपा की अगुआई में एनडीए(BJP+) आगे चल रही है। गया से हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी पीछे चल रहे हैं। मांझी जब नीतीश के साथ थे, तब मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

09:01 AM, 23-May-2019
बिहार में नौ बजे तक आए रुझानों के अनुसार विपक्ष का खाता नहीं खुल पाया है, वहीं भाजपानीत एनडीए 14 सीटों पर आगे चल रही है।

08:45 AM, 23-May-2019
बिहार में बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आगे, कन्हैया और तनवीर हसन पीछे चल रहे हैं।

08:23 AM, 23-May-2019
बिहार में भाजपानीत एनडीए सात सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेसनीत महागठबंधन दो सीटों पर आगे चल रही है।

08:23 AM, 23-May-2019
राजद की पारंपरिक सीट रही सारण से राजीव प्रताप रुडी आगे चल रहे हैं। यहां लालू के समधी चंद्रिका राय से उनका मुकाबला है।

08:18 AM, 23-May-2019
बिहार में पहला रुझान जो सामने आया है, उसके अनुसार एनडीए दो सीटों पर आगे चल रही है। यहां एनडीए में भाजपा के साथ जदयू और लोजपा शामिल है।

08:14 AM, 23-May-2019
बिहार में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। यहां बस कुछ ही देर में पहला रुझान सामने आएगा। यहां कुल 40 सीटों पर सात चरणों में मतदान हुए हैं।

07:11 AM, 23-May-2019
सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 के बाद जिस घड़ी का इंतजार था, वह आ गई है। अब से बस कुछ ही देर में देश की 542 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू होगी। इनमें बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर भी जीत-हार का फैसला हो जाएगा। बिहार में सातों चरणों में चुनाव हुए। यहां मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है।

07:08 AM, 23-May-2019
एनडीए में वापसी के साथ जदयू की एक जीत तो सीट बंटवारे में ही हो गई। साल 2014 में महज दो सीटों पर सिमटी जदयू 15 की उछाल के साथ 17 सीटों पर उम्मीदवारी लेने में कामयाब रही और 22 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा(17) के बरक्स आ खड़ी हुई। वहीं लोजपा एक सीट की अदला-बदली के साथ संख्या के लिहाज से अपनी छह की छह सीटों पर उम्मीदवारी बचाने में कामयाब रही। वहीं दूसरी ओर इस बार महागठबंधन में राजद-कांग्रेस-रालोसपा-हम-वीआईपी के बीच 20-9-5-3-3 के फॉर्मूले पर सीट बंटवारा हुआ। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राजद 20 सीटों पर चुनाव लड़ी और अपने ही कोटे से आरा सीट सीपीआई-एमएल के राजू यादव के लिए छोड़ दी थी। वहीं कांग्रेस नौ, रालोसपा पांच के अलावे हम और वीआईपी 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ी।

07:04 AM, 23-May-2019
2014 लोकसभा चुनाव में अलग थे सियासी समीकरण

लोकसभा चुनाव 2014 में बिहार में सभी दल अलग-थलग पड़े थे। नीतीश कुमार की जदयू ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था और अकेले मैदान में उतरी थी। राजद, कांग्रेस और एनसीपी साथ लड़े थे, जबकि एनडीए में भाजपा के साथ रालोसपा और लोजपा शामिल थी। भागलपुर, कोसी, पूर्णिया प्रमंडलों को छोड़ दें तो मोदी लहर का अच्छा असर रहा था। प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों में भाजपा को 22, लोजपा को छह, रालोसपा को तीन सीटों के साथ एनडीए कुल 31 सीटों पर काबिज हुई थी। वहीं, एनडीए से नाता तोड़ना सुशासन बाबू को महंगा पड़ा और जदयू के हिस्से केवल पूर्णिया और नालंदा, दो सीटें आई। इधर यूपीए को सात सीटों पर सत्ता हासिल हुई। राजद के हिस्से चार, कांग्रेस के हिस्से दो और एनसीपी को एक सीट हासिल हुई थी।

06:56 AM, 23-May-2019
आम चुनाव 2014 के वोटों का ऐसा था गणित

2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में कुल 6,38,00,160 मतदाता थे जिनमें से 3,53,04,368 मतदाताओं ने वोट डाले थे। यानि कुल मतदान फीसदी रहा था 55.33। कुल मतदान में से भारतीय जनता पार्टी को 1,05,43,025 वोट मिले थे यानि भाजपा को कुल 29.86 फीसदी वोट पड़े थे। दूसरे नंबर पर था राष्ट्रीय जनता दल, जिसे 20.46 फीसदी यानि 72,24,893 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर 16.04 फीसदी यानि 56,62,444 वोटों के साथ जनता दल यूनाइटेड(जदयू) थी। वहीं, कांग्रेस महज 8.56 फीसदी यानि कि 30,21,065 वोटों के साथ चौथे नंबर पर थी। रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा को 6.50 फीसदी यानि कि 22,95,929 वोट मिले थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.