Bihar Election Result 2019 लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे थोड़ी देर में आने वाले हैं, इसके लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। बिहार की 40 लोकसभा पर इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महगठबंधन (Grand Alliance) के बीच कड़ा मुकाबला है।
बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर हुए चुनाव में 626 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज उनके भाग्य का फैसला होगा। इसके लिए पूरे बिहार में 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। वोटों की गिनती की सारी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी और आठ बजे मतगणना शुरू हो चुकी है।
बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजों में बिहार में एनडीए की बड़ी जीत दिखाई गई है। वहीं महागठबंधन को 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले कम सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अगर एग्जिट पोल के नतीजे सच साबित हुए तो बिहार में महागठबंधन को करारा झटका लग सकता है।
09.30AM: अररिया से भाजपा के प्रदीप कुमार 20 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। मधेपुरा में पहले राउंड की गिनती में जदयू के दिनेश चंद्र यादव 20,927 वोट से आगे। दूसरे नम्बर पर शरद यादव चल रहे हैं।
09.25AM: सीवान से जेडीयू की कविता सिंह आगे, नवादा विधानसभा उप चुनाव में पहले राउंड में जदयू के कौशल यादव करीब 900 वोटों से आगे।
09.20AM: सासाराम संसदीय क्षेत्र के लिए पहले राउंड की मतगणना के बाद अबतक भाजपा के छेदी पासवान को 17618 वोट,कांग्रेस की मीरा कुमार को 13815 व बसपा के मनोज कुमार को 5564 मत प्राप्त हुए हैं। 09.17AM: सुपौल से एनडीए के दिलेश्वर कामत 15 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। वैशाली सीट से एलजेपी की वीणा देवी को बढ़त, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार 4387 वोट से आगे चल रहे हैं।
09.10AM: पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद 4000 और पाटलिपुत्र से मीसा भारती 800 वोट से आगे चल रहे हैं।
09.05AM: झंझारपुर में रामप्रीत मंडल (जदयू) को अबतक 9993 वोट मिले हैं, गुलाब यादव (राजद) को 6582 वोट मिले हैं, देवेंद्र प्रसाद यादव (समाजवादी जनता दल) को अबतक 2135 वोट मिले हैं। 09.00AM: सीतामढ़ी सीट से जदयू के सुनील कुमार पिंटू आगे चल रहे हैं। दरभंगा सीट से बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर आगे चल रहे हैं।
08.55AM: बेतिया लोकसभा सीट से संजय जायसवाल आगे, सीतामढ़ी से जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार तीन हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
08.51AM: उजियारपुर से भाजपा के नित्यानंद, गोपालगंज से जदयू के आलोक सुमन, कटिहार से जदयू के दुलालचंद गोस्वामी, मधुबनी से भाजपा के अशोक कुमार यादव आगे चल रहे हैं 08.45AM: आरा और बेगूसराय सीट पर बीजेपी को बढ़त और वाल्मीकिनगर और सुपौल से जेडीयू को बढ़त मिलती दिख रही है।
08.45 AM: पहले राउंड में बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं।
08.40AM: मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अजय निषाद आगे। वाल्मीकिनगर संसदीय सीट के रूझान, जदयू के बैद्यनाथ प्रसाद महतो को अबतक कुल 2212 वोट, बसपा के दीपक यादव को 490 वोट और कांग्रेस के शाश्वत केदार को 332 वोट मिले हैं।
08.37AM: वोटों की गिनती जारी, रूझानों में अबतक BJP को 1 और JDU को 2 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
08.30AM: मधुबनी में डिस्प्ले बोर्ड से मतगणना का रुझान जारी करने में आई तकनीकी खराबी। बांका में पोस्टल वोट की गिनती में जदयू को बढ़त।
08.25AM: बिहार में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी, अबतक के रूझानों में भाजपा को 9 और जदयू को 1 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है।
08.22AM: पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र पर सीधे मुकाबले के रुझान थोड़ी देर बाद से मिलने शुरू हो जाएंगे। भाजपा के डॉ संजय जायसवाल और रालोसपा उम्मीदवार बृजेश कुशवाहा समेत नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होना है।
08.14AM: ईवीएम और पोस्टल बैलेट की एकसाथ गिनती शुरू हो चुकी है। मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई।
08.05AM: सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई, इसके बाद ईवीएम से होगी गिनती।
08.00AM: लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू, पूरे देश में एकसाथ काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू, बिहार में भी सभी मतगणना केंद्रों पर काउन्टिंग की प्रक्रिया शुरू।

