लांचिंग के साथ ही Hyundai Venue को मिला जबरदस्त रेस्पांस, एक महीने में मिली ‘रिकॉर्ड तोड़’ बुकिंग

हाल ही में लांच सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू को लोगों की तरफ से जबरदस्त रेस्पांस मिल रहा है। मात्र एक महीने में ही वेन्यू ने बुकिंग के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। हाल ही कंपनी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक वेन्यू को अभी तक 17 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। वहीं तकरीबन 80 हजार ग्राहकों ने वेन्यू को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।

वेन्यू को हाल ही में 21 मई को लांच किया गया था, वहीं इसकी बुकिंग 2 मई से शुरू की गई थीं। लेकिन लांचिंग के बाद से ही वेन्यू को देखने के लिए कंपनी की डीलरशिप पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वेन्यू का मुकाबला मारुति विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और महिन्द्रा एक्सयूवहीं तरह से वेन्यू को लेकर लोगों का रेस्पांस मिल रहा है, 80 हजार ग्राहकों ने वेन्यू को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। उससे कंपनी को उम्मीद है कि वह इसकी हर महीने 8 हजार से 10 हजार यूनिट तक बेच सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका किफायती होना ही लोगों को रास आ रहा है। कंपनी ने वेन्यू की शुरुआती कीमत 6.5 लाख रुपये रखी है। वी 300 से है।

 

अपने सेगमेंट में यह पहली कार है, जो इंटरनेट से कनेक्टटेड है। कीमतों की बात करें, तो वेन्यू अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी टाटा नेक्सन से मात्र 2 हजार रुपये महंगी है। टाटा नेक्सन के बेस वेरियंट की कीमत 6.48 लाख रुपये है। वेन्यू के फीचर्स की बात करें, तो इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, बिल्ट-इन एयर प्यूरीफायर, ऑनबोर्ड सिम कार्ड, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड, ईएसपी जैसे क्लास फीचर मिलेंगे।

Venue में 3 इंजन वेरियंट
Venue 3 इंजन वेरियंट में आयेगी। इसमें 1.0 लीटर का GDI टर्बो SX+ पेट्रोल इंजन और 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं वेन्यू के 1.4 लीटर SX (O) टॉप डीजल वेरियंट में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। जबकि 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 224 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं वेन्यू में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जो 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा।

11.10 लाख रुपये में टॉप वेरियंट
वेन्यू में Deep forest, Lava Orange और Denim Blue नए कलर्स होंगे। वहीं इसकी कीमतों की बात करें, तो इसकी कीमत 6.5 लाख से शुरू होंगी, और टॉप वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.10 लाख रुपये होगी। 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल (5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन) –
E- 6.50 लाख रुपये
S – 7.20 लाख रुपये

1.0 टर्बो पेट्रोल (6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन)
S- 8.21 लाख रुपये
SX – 9.54 लाख रुपये
SX (O)- 10.60 लाख रुपये

1.0 टर्बो पेट्रोल (7 स्पीड डीसीटी)
S- 9.35 लाख रुपये

SX (O)- 11.10 लाख रुपये

1.4 U2 डीजल (6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन)
E – 7.75 लाख रुपये
S – 8.45 लाख रुपये
SX – 9.78 लाख रुपये
SX(O) – 10.84 लाख रुपये

                     

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.