बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के डीएम का तबादला

PATNA : बिहार के 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान हटाए गए अधिकारियों को फिर से उनके पद पर बहाल कर दिया है. चंद्रशेखर सिंह को समस्तीपुर का डीएम बनाया गया है. इसके साथ ही वे बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. 2014 बैच के आईएएस अधिकारी रौशन कुशवाहा को भोजपुर आरा का जिलाधिकारी और दंडाधिकारी बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें भोजपुर, आरा के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

वहीं 2005 बैच के दिवेश सेहरा को बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम, पटना के प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है. अगले आदेश तक वे विशेष सचिव, पथ निर्माण विभाग, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.  2007 बैच के पदाधिकारी दीपक आनंद को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, पटना के  अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. 2009 बैच जे एम रामचंद्रुडु को आपदा प्रबंधन विभाग, पटना में अपर सचिव के पद पर बहाल किया गया है. डॉ. रणजीत कुमार सिंह को सीतामढ़ी का डीएम बनाया गया है साथ ही जिले का दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है. 2012 बैच के संजीव कुमार को विज्ञान एवं प्रावैधिकी, पटना निदेशक के पद पर प्रतिनुयुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

देखिये पूरी लिस्ट :-

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.