बिहार में 8 आईपीएस का तबादला, विवेक कुमार बीएमपी-1 के समादेष्टा तो लिपि सिंह बनी बाढ़ एसपी

PATNA : बिहार सरकार ने मंगलवार की देर शाम 8 आइपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया. कई जिलों के एसपी बदले गए हैं. आरा एसपी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया. लिपि सिंह को बाढ़ का एसपी बनाया गया है. पटना ग्रामीण के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को बनाया गया है। आरा के एसपी सुशील कुमार बनाए गए हैं. गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

पदस्थापन की प्रतीक्षा में 2007 बैच के चर्चित आईपीएस अधिकारी विवेक कुमार को बिहार सैन्य पुलिस-1, पटना के समादेष्टा पद पर बहाल किया गया है. वहीं 2003 बैच के रत्नमणि संजीव को पटना के डकैती निरोध, अपराध अनुसन्धान विभाग का पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है. 2011 बैच के आदित्य कुमार को भोजपुर के पुलिस अधीक्षक के पद से पटना रेल के पुलिस महानिरीक्षक के सहायक के पद पर नियुक्ती की गयी है. सिवान के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2015 बैच के अधिकारी कान्तेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक पटना ग्रामीण के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है. जगदीशपुर भोजपुर के  पदाधिकारी मंजीत को गया का पुलिस अधीक्षक, नगर बनाया गया है.

वहीं लेडी सिंघम के नाम से चर्चित 2016 बैच की आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़, पटना के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पटना के पद पर आसीन संजीव कुमार सिंह को बगहा के बिहार सैन्य पुलिस-15 का समादेष्टा बनाया गया है. गया के पुलिस अधीक्षक नगर सुशील कुमार को भोजपुर पुलिस अधीक्षक बहाल करते हुए एमएमपी आरा के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. देखिये पूरी लिस्ट :-

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.