लालू लीला’ के बाद नीतीश की किताब 23 को होगी लॉन्च

बिहार में अभी बुक पॉलिटिक्स गरम है. लालू प्रसाद पर लिखी सुशील कुमार मोदी की किताबलालू लीलाके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर लिखित पुस्तक का भी लोकार्पण होने जा रहा है. नीतीश कुमार पर लिखी पुस्तकसंसद में विकास की बातें’ 23 अक्टूबर को लॉन्च होगी. एक और जहाँ लालू लीला में सुशील मोदी ने लालू यादव के घोटालों की चर्चा की है वहीं नीतीश कुमार की इस पुस्तकसंसद में विकास की बातेंमें एक राजनेता से अलग स्टेटसमैन की श्रेणी में कैसे शुमार हैं नीतीश कुमार, इसकी झलक इस पुस्तक में दिखेगी़.

23 अक्टूबर को बिहार विधान परिषद् के सभागार में इसका विमोचन होगा. इस पुस्तक को भी मशहूर प्रभात प्रकाशन ने छापा है. नरेंद्र पाठक द्वारा संकलितसंसद में विकास की बातेंनामक इस पुस्तक में वो सारे भाषण हैं जो नीतीश कुमार ने अपने ससंदीय काल में बतौर सांसद दिया था. प्रभात प्रकाशन के एक अधिकारी ने बताया कि ये किताब नीतीश कुमार के भाषणों का संकलन है.

पुस्तक में नीतीश कुमार की आरंभिक राजनीतिक यात्रा से लेकर संसद में उनके उठाये सभी मुद्दों का संकलन किया गया है़ 560 पन्ने की इस पुस्तक की कीमत 900 रुपये है. ‘संसद में विकास की बातेंपुस्तक के माध्यम से आम लोग खास कर नयी पीढ़ी को लोकसभा की कार्यवाही की जानकारी मिल सकेगी़ किताब में संसदीय यात्रा के क्रम में नीतीश कुमार ने सरकार और समाज से जुड़े मुद्दोें को आम विमर्श के केंद्र में कैसे लाया, और शासन में आने के बाद उन मुद्दों के संधान में कैसे जुट गये, इसकी पूरी तसवीर दिखती है.

संसद की कार्यवाही के दौरान नीतीश कुमार ने बतौर एक सांसद, कृषि राज्यमंत्री रेल मंत्री की हैसियत से जो भी बातें कहीं, उसे पुस्तक के 125 अध्यायों मे पिरोया गया है़ पुस्तक लिखने वाले नरेंद्र पाठक इस किताब के संकलनकर्ता हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार इससे पहले भी किताब लिख चुके हैं जिसका लोकार्पण पूर्व राष्ट्रपति ने किया था. सुशील कुमार मोदी की पुस्तक के लोकार्पण के 10 दिन बाद आने वाली इस पुस्तक को लेकर प्रकाशक भी खासे उत्साहित हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading