युवक की दबंगई, बाइक सवार को पीटा, पुलिस जवान से छीना राइफल

भागलपुर शहर की भीड़भाड़ वाले इलाके दीपनगर चौक पर एक युवक ने जमकर बवाल मचाया। एक छात्र की बाइक सट जाने के कारण जहां उसने सरेआम छात्र की पिटाई कर दी, वहीं बीच बचाव करने आए होमगार्ड के जवान का सर फोड़ डाला। इतना ही नहीं उसने जवान की राइफल छिन उसी पर तान दिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक पर काबू पाया उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। युवक की पहचान स्थानीय कार्तिक चौधरी के रुप में हुईर् है और नशे का आदी बताया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि दीपनगर का रहने वाला कार्तिक चौधरी चौक पर ही खड़ा था। तभी टीएनबी कॉलेज का छात्र चंपानगर निवासी आशीष कुमार जोगसर पुलिस चौकी की तरफ से कलाकेंद्र की ओर जा रहा था। आशीष की बाइक से कार्तिक को ठोकर लग गई। इस पर कार्तिक ने उसे अपशब्द कहा। विरोध करने पर कार्तिक ने पास ही चाय दुकान से स्टील का जग उठाकर आशीष पर हमला कर दिया। इसमें आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।

इधर मारपीट होता देख कुछ लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया। मगर कार्तिक बीच बचाव करने वालों पर हमला बोल दिया। युवक को उग्र होता देख घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जोगसर पुलिस चौकी के एएसआइ बमबम चौधरी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने युवक को अपने कब्जे में करना चाहा। मगर इसी दौरान कार्तिक ने एक होमगार्ड जवान जलेंद्र मंडल पर भी हमला कर दिया। उसकी राइफल छीनकर पुलिस पर तान दी और भागने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस जवान को काबू में कर पाई।

वहीं घायल छात्र और होमगार्ड को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading