पूर्व राज्य मंत्री व महगामा विधायक फैय्याज भागलपुरी का निधन

भागलपुर. भागलपुर के चमेलीचक के रहने वाले पूर्व राज्य मंत्री व महगामा विधायक फैय्याज भागलपुरी का बुधवार दोपहर 3 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे कैंसर से लड़ रहे थे। 10 दिनों से दिल्ली में उनका इलाज हो रहा था।

फैय्याज भागलपुरी महगामा से 1990 में विधानसभा चुनाव जीत कर लालू सरकार में मंत्री बने थे। 1984 में वे भागलपुर लोकसभा से भी चुनाव लड़ चुके थे। हालांकि इसमें उनकी हार हुई थी। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से गुरुवार सुबह फ्लाइट से पटना लाया जाएगा। इसके बाद भागलपुर पहुंचेगा।

उनके भतीजे जिशान मुस्तफा ने बताया, गुरुवार रात इशा की नमाज के बाद चमेलीचक जामा मस्जिद में उनके जनाजे की नमाज होगी। चमेलीचक कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनका एक बेटा और चार बेटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading