बेतिया : रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार

बेतिया : प.चंपारण के शिकारपुर थाना में तैनात एएसआई संतोष कुमार राम को आज दोपहर पटना की निगरानी की टीम ने 40 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पटना की निगरानी टीम को शिकारपुर थाना क्षेत्र की जानकी देवी ने मारपीट के मामले में अनुसंधानकर्ता संतोष कुमार राम के खिलाफ शिकायत की थी. जिसे निगरानी की टीम ने जांच में सत्य पाते हुए आज दोपहर 40 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में निगरानी विभाग के डीएसपी पारस नाथ सिंह ने बताया की मुर्गी मामले में मारपीट के मामले में शिकारपुर थाना के एएसआई संतोष कुमार राम के विरुद्ध जानकी देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी.

जानकी देवी के शिकायत पर एक टीम का गठन कर मामले की जांच कराई गई जिसमें मामला सत्य पाया गया और आज दोपहर 40 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की कार्रवाई के लिए पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के लिए निगरानी की टीम ने अपने साथ पटना लेते गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading