
MUZAFFARPUR : बढ़ते अ’पराध पर रोकथाम लगाने हेतु तिरहुत प्रक्षेत्र के जोनल आईजी के दिशा निर्देश पर वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के आदेश पर जिले भर में वाहन चेकिंग सह जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान शहर के हर चौक-चौराहो पर सम्बंधित थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस बल और एसएसपी द्वारा गठित सीएसजी टीम (कैश सिक्यरिटी ग्रूप) द्वारा सघन रूप से जांच पड़ताल किया जा रहा है.

इस दौरान पुलिस चालक व गाड़ियों की कागजात आदि की जांच कर रही है. वहीं मुशहरी थाना से मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान कागजातों में कमी पाए जाने पर एक दर्जन से अधिक ऑटो व एक पिकअप गाड़ी को जप्त किया गया है. जिले में हो रही सघन ऑटो जांच से ऑटो चालकों में खलबली मच गयी है. अवैध ऑटो के परिचालन और सड़क पर बेतरतीब ढंग से ऑटो लगा कर शहर में जाम की समस्या पैदा करने के सम्बन्ध में मामला संज्ञान में आने के बाद वरीय पदाधिकारियों द्वारा ऑटो चालकों के कागजातों का सत्यापन करने का आदेश दिया गया था.

वहीं शहर में बढ़ती कैश लूट की वारदातों ने प्रशासन की नींद हराम कर रखा है. वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर एसएसपी द्वारा गठित सीएसजी टीम (कैश सिक्यरिटी ग्रूप) द्वारा व्यावसायिक इलाकों में सघन रूप से जांच अभियान के तहत हर बाइक की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है.
