तीन मक्का व्यवसायियों से लु’टेरों ने गो’लीबारी कर लू’ट लिए 70 लाख रुपए

पूर्णिया से अपने घर भवानीपुर लौट रहे तीन मक्का व्यवसायियों से लु’टेरों ने सोमवार की शाम 7:00 बजे धमदाहा थाना क्षेत्र के पुरानी डीह नहर के पास गो’लीबारी कर 70 लाख रुपए लूट लिए। गो’लीबारी में एक व्यवसायी गंभीर रूप से घा’यल हो गए। उन्हें पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वार’दात के बाद लुटेरे स्कॉर्पियो की चाबी लेकर पूर्णिया की ओर भाग निकले। हालांकि एसपी ने दावा किया कि सिर्फ 9.90 लाख रुपए की ही लूट हुई है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जिले के सभी थाने को अलर्ट कर नाकेबंदी कर दी गई है।

घा’यल व्यापारी झकस साह ने बताया कि वे पूर्णिया एक्सिस बैंक से 33 लाख निकाल स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। दो अन्य व्यापारी भी साथ थे। एक बुद्धदेव साह के पास 9.80 लाख थे। बाकी 27 लाख तीसरे व्यवसायी के थे। धमदाहा पुरानी डीह नहर के पास पीछे से बोलेरो पर सवार पांच अप’राधियों ने ओवरटेक कर गाड़ी को रोका व गो’लीबारी की। एक गोली मेरे जबड़े के नीचे लगी। इसके बाद अ’पराधी सभी पैसे लू’टकर फ’रार हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading