पूर्व मंत्री के घर में चो’रों ने चो’री की घ’टना को दिया अंजाम

पटना. राजधानी में चोरों का उत्पात जारी है। ईद में शहर से बाहर गए लोगों के घरों को इस बार चो’रों ने निशाना बनाया है। इस बार चो’रों ने पूर्व मंत्री दिवंगत शकील अहमद खां के घर को नि’शाना बनाया है। बुधवार की रात अनीसाबाद के अलीनगर स्थित पूर्व मंत्री के घर में चो’रों ने रात के बारह बजे से चार बजे के बीच घ’टना को अंजाम दिया। गुरुवार को पुलिस को जैसे ही घ’टना की जानकारी मिली, ह’ड़कंप मच गया। सचिवालय डीएसपी राजेश कुमार मौके पर छानबीन के लिए पहुंचे।

पूर्व मंत्री के घर के ग्राउंड फ्लोर पर मुमताज नाम के व्यक्ति किराए पर रहते हैं और पहले तल्ले पर पूर्व मंत्री की पत्नी और उनकी बेटी फौजिया शकील रहती हैं। फौजिया शकील हाईकोर्ट में वकील हैं। थानेदार ने बताया कि फौजिया के लिखित बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने डेढ़ लाख कैश, ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान के चोरी होने की जानकारी दी है।

चोरों ने करीब चार घंटे तक घर में उ’त्पात मचाया और पूरे इत्मीनान से दोनों फ्लोर पर चोरी की घ’टनाओं को अंजाम दिया। घर के एक-एक कमरे का ताला टू’टा हुआ था। घर के अंदर रखा सारा सामान तितर-बितर था। आलमीरा का लॉकर तो’ड़कर चोर उसमें रखे सभी कीमती सामान चु’राकर साथ ले गए। पुलिस घ’टनास्थल के पास का सीसीटीवी फुटेज जब्त की है। जांच जारी  है।

बताया गया कि फौजिया मां के साथ अपने रिश्तेदार के यहां दिल्ली गई हुई थी। वहीं उनका किराएदार मुमताज भी एक जून को बेंगलुरु चला गया था। बेंगलुरु जाने से पहले मुमताज ने अपने ड्राइवर राजेश्वरी सिंह को घर की निगरानी का जिम्मा दिया था। बुधवार की रात उनका ड्राइवर भी घर छोड़कर कहीं दूसरी जगह चला गया था।

गुरुवार को जब लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा, तब घटना की जानकारी हुई। ड्राइवर ने पुलिस से कहा कि वह 11 बजे आकर देखा था, सब ठीक था। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर नौ बजे के बाद नहीं दिखा। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के पास का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading