बॉलीवुड के द’बंग खान यानि सलमान खान की फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर छाई रही. इस फिल्म ने सलमान खान की द’बंग सीरीज की दोनों फिल्मों के साथ-साथ बॉडीगार्ड और रेडी की कमाई के रिकॉर्ड्स भी तो’ड़ दिए हैं. निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म भारत ने रिलीज के दिन से लेकर रविवार तक 150 करोड़ 10 लाख की कमाई करके अपना नाम 150 करोड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल करा लिया.
सलमान खान, कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी स्टारर फिल्म भारत ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ 90 लाख रुपए की कमाई की।

सलमान की जिन फिल्मों के रिकॉर्ड भारत अब तक तोड़ चुकी हैं, ‘बॉडीगार्ड’ ने 148 करोड़ 17 लाख रुपए, ‘द’बंग 2’ ने 147 करोड़ 50 लाख रुपए, ‘द’बंग’ ने 140 करोड़ 25 लाख रुपए, ‘रेडी’ ने 119 करोड़ 82 लाख रुपए और ‘ट्यूबलाइट’ ने 117 करोड़ रुपए कमाए थे। सलमान खान की 100 करोड़ी फिल्मों में से पांच फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड तो’ड़ चुकी फिल्म भारत अब देश में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 20वें नंबर पर है। 