जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड ने गुरुवार को एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है जी हां अब आप जान सकेंगे कि आपके मैट्रिक-इंटर की परीक्षा कब हैं. वही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया हैं.

और साथ ही साथ उन्होंने मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तारीख को भी सभी के सामने रख दिया है. इन सब की जानकारी के अलावा इसमें प्रायोगिक परीक्षा की भी सारी जानकारी मौजूद है. साथ ही कैलेंडर जारी करते हुए यह कहा गया कि 2020 में इंटरमीडिए की परीक्षा तीन फरवरी से शुरू होनी हैं. इंटर परीक्षा 13 फरवरी तक चलनी हैं. उसी तारीख के अंदर तीनों संकायों (आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस) की परीक्षा होनी है. वहीं 10 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षा होनी है.

फिर ठीक इसी तरह, 2020 के फरवरी में मैट्रिक की परक्षा होनी है जो कि 17 फरवरी से शुरू होनी है. और यह परीक्षा 25 फरवरी तक चलनी है. मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 20 जनवरी से शुरू होगी, जो 22 जरवरी तक चलेगी. पटना में बिहार बोर्ड के कार्यालय में एकेडमिक कैलेंडर जारी करने के इन मौके पर अध्यक्ष आनंद किशोर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

Input: Dainik Jagran