
MUZAFFARPUR : जिले में अ’पराध की घट’नाये अपने उच्चतम स्तर पर हैं. जिले में आज फिर गो’लियों की तड़’तड़ाहट से दह’शत का माहौल कायम हो गया है. पुलिस एक मामले को सुलझा नहीं पाती की अप’राधी ताब’ड़तोड़ दूसरी घटना को अंजाम देकर पुलिस को उलझा देती है. आज पुनः बेख़ौ’फ़ अप’राधियों ने एक बैंककर्मी को निशाना बनाते हुए लूट के दौरान ताब’ड़तोड़ फा’यरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दिन’दहाड़े हुई अचानक फा’यरिंग से इलाके में अफ’रा-तफ’री मच गयी.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सर्वाधिक अपराध प्रभावित थाना अहियापुर थाना क्षेत्र के ओम बिल्डिंग के समीप बंधन बैंक के कर्मचारी रंजन श्रीवास्तव को लू’ट के दौरान बाइक सवार अज्ञा’त अप’राधियों ने कई राउंड गो’ली मार कर गंभीर रूप से घा’यल कर कर दिया. स्थानीय लोगों द्वारा घा’यल बंधन बैंक के कर्मचारी को इलाज हेतु बैरिया स्थित एक अ’स्पताल में भ’र्ती करवाया गया है. घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की बंधक बैंक की अहियापुर शाखा कलेक्शन के पैसे लेकर जा रहे थे, इसी क्रम में घात लगाए बैठे अप’राधियो ने बैंक कर्मचारी को घेर कर ताबड़तोड़ फा’यरिंग कर दी, जिस दौरान उन्हें लगभग चार गो’ली लगी है. घटना में बैंक कर्मचारी गं’भीर रूप से घा’यल बताये जा रहे हैं.

घटना के बाद सूचना मिलते ही सिटी एसपी नीरज कुमार, अहियापुर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुँचकर जांच-पड़ताल की. घटना स्थल से 2 खो’खा भी बरा’मद किया गया है. सिटी एसपी ने बताया की आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. अप’राधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र ही गिर’फ्तार कर लिया जायेगा.
गौरतलब हो की बीते बुधवार को इमलीचट्टी स्थित इस ट्रेवल एजेंट को अप’राधियों ने गो’ली मार दी थी, इस मामले में भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सकी है. सीसीटीवी फुटेज होने के बी बावजूद अप’राधियों की पहचान नहीं हो सकी है.
