मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में मुख्य अतिथि बनने के लिए शाहरुख खान ने की हां

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान ने मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में  मुख्य अतिथि बनने के लिए हां कर दी है। यह फेस्टिवल 8 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगा। इस बारे में शाहरुख खान ने कहा, ‘मैं मुख्य अतिथि के रूप में इस फेस्टिवल का आमंत्रण पाकर काफी खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

add

हमारी इतनी बड़ी और विविधता वाली इंडस्ट्री का जश्न खूब जोश और उत्साह के साथ मनाए यहां मनाया जाता है। मैं इस साल इस फेस्टिवल के विषय ‘साहस’ को लेकर विशेष रूप से खुश हूं। साहस एक ऐसी भावना है जो उन कहानीकारों को कुछ बड़ा लिखने का मौका देती है जो वास्तव में समाज और दुनिया को बदलने की क्षमता रखते हैं।

Vaishali_Advt

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.