
PATNA (ARUN KUMAR) : क्राइम कंट्रोल में सख्त रुख रखने वाले पटना सेंट्रल रेंज के डीआईजी ने 24 घंटों के अंदर कर्तव्यही’नता के आ’रोप में पटना के एक थानाध्यक्षों समेत एक दरोगा को नि’लंबित कर दिया है. पहला मामला राजीवनगर थाना से जुडा़ बतायआ जाता है, जहां थानाध्यक्ष द्वारा चेन छिन’तई की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को संज्ञान में दिये बिना थानाध्यक्ष छुट्टी पर चले गये और मामले को दबाने का प्रयास किया.
जानकारी के अनुसार राजीवनगर थाना क्षेत्र में एक चेन छि’नतई की जानकारी वरीय अधिकारियों को न देने और और घ’टना घ’टित होने के फ़ौरन बाद छुट्टी पर चले जाने मामले को कार्य के प्रति घोर लाप’रवाही बरतने को गंभीरता से लेते हुए राजीवनगर थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार को निलंबि’त करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. उनके स्थान पर राजीवनगर थाने के वरीय दरोगा को तत्काल प्रभारी थानाध्यक्ष के पद पर प्रतिनितुक्ति की गई है. बताया जाता है की शुक्रवार सुबह महिला से चेन छि’नतई का मामला प्रकाश में आने के बाद राजीवनगर थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने इसकी जानकारी न तो सिटी एसपी सेंट्रल पी के दास को दी और न ही पुलिस उपाधीक्षक लॉ एंड ऑर्डर राकेश कुमार को. कार्र’वाई करने की बजाये मामले को थानेदार मधुसूदन कुमार ने केवल इसलिए दबा दिया क्योंकि उन्हें छुट्टी में घर जाना था. उनकी इस चा’लाकी को डीआईजी ने पकड़ लिया और निलं’बित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दे दिए.
