सभी IIT, NIT, IIEEST में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने JEE 2019 पास कर ली है, अब उन्हें सीट आवंटन के लिए JOSAA के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। इनके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 जून, 2019 से शुरू हो चुकी है और आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का पंजीकरण 21 जून, 2019 से शुरू होगा।
जेईई मुख्य परीक्षा 2019 देने वाले उम्मीदवारों के साथ NIT की सीट आवंटन के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। सीट आवंटन, उम्मीदवारों द्वारा 22 जून को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक की जाएगी। सीट आवंटन का दूसरा दौर उम्मीदवारों द्वारा आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 23 जून को भरा जाएगा।

शैक्षणिक कार्यक्रम के लिए उम्मीदवार का पंजीकरण 25 जून को शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा।
काउंसलिंग के कुल सात चरण होंगेः
पहले चरण की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया : 28 जून से 2 जुलाई
दूसरी चरण की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया : 04 जुलाई से 5 जुलाई
तीसरी चरण की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया : 07 से 8 जुलाई
चौथी चरण की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया : 09 जुलाई
पांचवें और छठे चरण चरण की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया : 12 जुलाई से 15 जुलाई
सतावें चरण की अंतिम दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया : 19 जुलाई को होगी
