गया. अपराधियों ने मुंबई के कारोबारी से पिस्तौल के बल पर 6.10 लाख नकद समेत 7 लाख की संपति लूट ली। तीन की संख्या में रहे अपराधी भाग निकलने में भी सफल रहे। इस दौरान कारोबारी के साथ मारपीट भी की गई। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे यह घटना घटी।
घटना के बाद कारोबारी धर्मेश गड़ा कोतवाली थाना पहुंचे। व्यवसायी चौक के वीज होटल में ठहरे थे। बाम्बे मेल पकड़ने के लिए रिक्शा से स्टेशन जा रहे थे। मुम्बई के मटुंगा क्षेत्र के रहने वाले बर्तन कारोबारी गड़ा कुछ दिनों पहले बर्तन कारोबारियों से अपने बकाए के तकादा के लिए गया पहुंचे थे।