आज जोगी संग शुरू करेंगी चुनाव अभियान: मायावती

रायपुर. जोगी कांग्रेस से गठबंधन के बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती शनिवार को बिलासपुर से संयुक्त चुनाव अभियान शुरू करेंगी। प्रदेश में जोगी कांग्रेस 55 और बसपा 35सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

करीब चार साल बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती प्रदेश में किसी चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। बिलासपुर के सरकंडा खेल मैदान में वो अजीत जोगी के साथ गठबंधन के प्रचार का आगाज करेंगी। पिछले महीने यूपी में जोगी कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन होने के बाद दोनों पार्टियों की छग में शनिवार को पहला बड़ा कार्यक्रम हो रहा है।

मायावती के संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक वो दिल्ली से विशेष विमान से सुबह करीब दस बजे राजधानी के माना एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। यहां से वो हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जाएंगी। सरकंडा खेल मैदान के सभा स्थल पर दोपहर एक बजे से ढाई बजे के बीच रहेंगी। इसके बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरपोर्ट और फिर यहां से दिल्ली के लिए शाम करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली की रवाना होंगी।

दोनों पार्टियों ने इस रैली के लिए पांच लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बाचपेई ने कहा कि हमने हर एक विधानसभा क्षेत्र से ढ़ाई हजार से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा था। बीते कई दिनों से इस बड़े अवसर की तैयारी की जा रही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading