केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान आज बिहार विधानसभा में थोड़ी देर के बाद राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। वे एनडीए उम्मीदवार के रुप में बिहार विधानसभा के सचिव के समक्ष अपना पर्जा दाखिल करेंगे. पासवान विधानसभा सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी बटेश्वर नाथ पांडेय के समक्ष राज्यसभा की सदस्यता हेतु अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

नामांकन के अवसर पर विधानसभा कक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, गृह राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानन्द राय, जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ-साथ लोजपा केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान, दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामचन्द्र पासवान तथा पार्टी के सभी माननीय सांसद व विधायक,विधानपार्षद मौजूद रहेंगे.
