गूगल के टैबलेट अब बाजार में नहीं आने वाले हैं। जो टैबलेट लॉन्च होने वाले थे कंपनी ने उन्हें भी लॉन्च ना करने का फैसला लिया है। ऐसे में पिक्सल स्लेट टैबलेट का नया वर्जन आपको देखने को नहीं मिलेगा। गूगल ने कहा है कि वह अब अपना पूरा ध्यान लैपटॉप पर फोकस करेगा।

गूगल की डिवाइस और सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट रिक ओस्टरलोह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि गूगल की हार्डवेयर टीम अब लैपटॉप बनाने पर फोकस करेगी। वहीं एंड्रॉयड और क्रोम ओएस की टीम पूरी तरह से बाजार में पहले से मौजूद टैबलेट के लिए काम करती रहेगी।

उन्होंने यह भी साफ किया है कि कंपनी पहले से बाजार में मौजूद पिक्सल टैबलेट को पूरी तरह से सपोर्ट देगी। गूगल के पिक्सल स्लेट टैबलेट को जून 2024 तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी का सपोर्ट मिलता रहेगा। कंपनी ने टैबलेट टीम को भी नई जिम्मेदारी के साथ लैपटॉप टीम में शामिल किया है।
अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के अंत तक गूगल का पिक्सलबुक लैपटॉप बाजार में लॉन्च होने वाला है।
