दक्षिण कोरिया की कंपनी LG अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। एलजी का W सीरीज का फोन नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में 26 जून 2019 को लॉन्च होगा। कंपनी की वेबसाइट पर इसका टीजर भी जारी हो गया है। एलजी W सीरीज के फोन की खास बात यह है कि इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ अलग से एक नाइट मोड मिलेगा।
टीजर के मुताबिक इस फोन में नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसे आप अपनी सुविधानुसार सेट कर सकेंगे। कैमरे में एक वाइड एंगल भी मिलेगा। इस फोन की बिक्री अमेजन से होगी और अमेजन पर एक पेज लाइव भी हो गया है। यह फोन तीन कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें ब्राइट शेड्स पर ब्लू, जेड ग्रीन और ब्लैक वेरियंट शामिल हैं।
कंपनी ने इस फोन के कैमरे में दिए गए एआई असिस्टेंट को लेकर दावा किया है कि उसकी वजह से फोन में फोटोग्राफी के लिए कई सारे मोड्स मिलेंगे।
