MUZAFFARPUR : ‘ऑपरेशन अहियापुर’ के दौरान श’राब फैक्ट्री के उद्भेदन के साथ ही कु’ख्यात अप’राधी गि’रफ्तार

MUZAFFARPUR : अप’राध नियंत्रण में फेल अहियापुर पुलिस को डीजीपी द्वारा फ’टकार लगाए जाने के बाद एक्शन में आई जिले की अहियापुर पुलिस लगातार अभि’यान चला कर अप’राध नियंत्रण की दिशा में प्रयासरत है. एसएसपी मनोज कुमार के दिशा-निर्देश पर सिटी एसपी और डीएसपी टाउन के नेतृत्व में “ऑप’रेशन अहियापुर” चलाया जा रहा है. “ऑप’रेशन अहियापुर” के दौरान पुलिस टीम को कामयाबियां भी मिली हैं. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी मनोज कुमार ने बताया की बीती रविवार की रात्रि रात सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह और पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने अहियापुर थाना क्षेत्र में ‘ऑप’रेशन अहियापुर’ के तहत न’कली अ’वैध श’राब फैक्ट्री का भं’डाफोड़ करते हुए 8 अप’राधकर्मियों को अ’वैध हथि’यार और नगद रुपयों के साथ गिर’फ्तार करने में सफलता हासिल की है.

मिली जानकारी के अनुसार रविवार 23 जून को थाना क्षेत्र के जियालाल चौक पर स्थित सुनैना देवी के मुस्कान पान दुकान पर लू’टपाट करने के दौरान सुनैना देवी के दुकानदार पुत्र नीरज कुमार की ह’त्या करने के नियत से गो’लीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना के संदर्भ में अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कु’ख्यात अप’राधियों को नामज’द आ’रोपित किया गया था. इस बीच सुचना मिली की गो’लीबारी में शामिल अप’राधी चकमोहम्मदपुर स्थित लीची बगान में किसी बड़े अप’राध की यो’जना बना रहे हैं.
घटना की सूचना पर सिटी एसपी नीरज कुमार और पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल रंजन के नेतृत्व में अहियापुर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह, पुअनि नरेंद्र कुमार, परीक्ष्यमान पुअनि राजेश कुमार, परीक्ष्यमान पुअनि हरेंद्र कुमार और अहियापुर थाना की सशस्त्र पुलिस टीम को शामिल कर गठित पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटा कर स्थल की घे’राबंदी कर छा’पेमारी की गई. पुलिस छा’पेमारी के दौरान अगले अप’राध की यो’जना बना रहे 5 शा’तिर अप’राधियों को ख’देड़ कर धर द’बोचा गया.

पुलिस गि’रफ्त में आये पांचो अप’राधियों की पहचान अहियापुर थाना थाना क्षेत्र के चक मोहम्मद निवासी कुख्यात अप’राधकर्मी राजा ठाकुर उर्फ़ अभिषेक ठाकुर, उसका भाई आज़ाद ठाकुर उर्फ़ आज़ाद, गोलू सिंह, हथौड़ी थानांतर्गत नरकटिया निवासी श्रीराम कुमार, बोचहां थाना क्षेत्र के उनसर निवासी राजा कुमार साह के रूप में की गई है. पुलिस टीम ने उनके पास से एक पि’स्टल, 03 राउंड ज़िंदा कार’तूस, 01 पल्सर बाइक, 01 अपाचे बाइक और 03 मोबाइल बरा’मद किया गया है.

एसएसपी ने जानकारी दी की गि’रफ्तार अप’राधियों में राजा ठाकुर और आज़ाद ठाकुर आदतन पुराना शा’तिर अप’राधी है और दोनों भाई कई सं’गीन मामलों में आ’रोपित है. राजा ठाकुर पर अहियापुर थाना में लू’ट, डकै’ती, आ’र्म्स एक्ट, ह’त्या, ह’त्या का प्रयास, चो’री समेत एक दर्जन से अधिक गं’भीर मामले दर्ज हैं जिनमें से 8 से ऊपर मामलों में वह नामज’द आ’रोपित है और पूर्व में भी जे’ल जा चुका है. वहीं आज़ाद ठाकुर पर लू’ट, डकै’ती, आ’र्म्स एक्ट, ह’त्या, ह’त्या का प्रयास, चो’री समेत लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं, जिसमें आधे दर्जन से अधिक मामलों में वह चा’र्जशीटेड है. एसएसपी ने कहा की पकडे गए अप’राधियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं. स्पी’डी ट्रायल के तहत जल्द से जल्द सख्त स’जा दिलवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी.

पुलिस गिर’फ्तार अप’राधियों से पूछताछ और बरा’मद मोबाइल के सीडीआर के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिर’फ़्तारी हेतु प्रयासरत है और छा’पेमारी में जुटी है.
दोनों भाइयों पर तीन साल के अंदर दर्जनों ह’त्या व लू’ट के मामले अहियापुर थाने में दर्ज किए गए हैं. दोनों कई बार जे’ल भी जा चुके हैं. अहियापुर पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि वर्ष 2015 में नाजिरपुर में बैंक के फिल्ड अफसर की ह’त्या, जीरोमाइल में मेडिकल सेल्स मैनेजर की ह’त्या में भी दोनों भाइयों सहित अहियापुर के आधा दर्जन युवक आ’रोपित हैं. अहियापुर-जियालाल चौक-चाणक्यापुरी मोहल्ला इन दोनों भाइयों की वजह से ख़ौ’फ़ज़दा रहता है. दो वर्ष पूर्व दिसम्बर 2017 में बं’द के दौरान अहियापुर में सूरज और राजा ठाकुर गु’ट आमने-सामने आ गए थे. दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर 45 से 50 राउंड फा’यरिंग की थी. मौके पर पहुंची पुलिस को भी बं’धक बना लिया गया था. पुलिस के सामने ही दोनों गुट एक-दूसरे पर बे’ख़ौफ़ हो कर फा’यरिंग कर रहे थे. जिसमें राजा ठाकुर के पैर में गो’ली लगने से वह घा’यल हो गया था. उक्त मामले में राजा के भाई समेत पांच को जे’ल भेजा गया था.

“ऑपरेशन अहियापुर” के दौरान एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र के विजय छपरा स्थित एक मकान में अ’वैध श’राब फ़ैक्ट्री का उद्भे’दन करते हुए 3 अप’राधकर्मियों को गि’रफ्तार किया गया है. छा’पेमारी के दौरान 1900 लीटर स्पिरिट, 351 लीटर 625 एमएल तैयार न’कली विदेशी श’राब, 65 हजार 670 रूपए नगद, 30 बोरों में भरा खाली बोतल का ढक्कन, 04 बोरा रॉयल स्टैग ब्रांड का स्टिकर, 04 बोरा खाली बोतल, बिना नंबर की टियागो कार और एक पल्सर मोटरसाइकिल, अलग-अलग बैंकों का 05 पासबुक, 06 चेकबुक और 16 एटीएम कार्ड, 06 पहचान पत्र और आधार कार्ड, 02 ड्राइविंग लाइसेंस, संजीत सहनी नाम का दो पैन कार्ड, और 02 मोबाइल बरा’मद किया गया है.

पकडे गए अप’राधकर्मियों की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के विजय छपरा निवासी रतन कुमार, बोचहां थाना क्षेत्र के कर्णपुरा दक्षिणी निवासी सुभाष कुमार और मीनापुर थाना क्षेत्र के दाढपुर निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है. इस सम्बन्ध में वरीय पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया की रविवार देर रात्रि गुप्त सूचना मिली थी की थाना क्षेत्र के विजय छपरा निवासी एक अप’राधी व श’राब कारोबारी रतन कुमार के पक्का मकान में अ’वैध श’राब के निर्माण के उपरांत भण्डारण, परिवहन और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री व सप्लाई करने का अ’वैध कार्य किया जा रहा है.

प्राप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह और पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल रंजन के नेतृत्व में अहियापुर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह, पुअनि नरेंद्र कुमार, परीक्ष्यमान पुअनि राजेश कुमार, परीक्ष्यमान पुअनि हरेंद्र कुमार और अहियापुर थाना की सश’स्त्र पुलिस टीम को शामिल कर टीम गठित की गई. गठित पुलिस टीम ने चि’न्हित स्थल की घे’राबंदी कर विधिवत छा’पेमारी कर न’कली अ’वैध श’राब फैक्ट्री का भं’डाफोड़ किया.

पुलिस पूछताछ में उन्होंने कई धं’धेबाज़ों और इस धं’धे में लिप्त अपने अन्य साथियों के नाम भी बताये हैं, जिसका पुलिस टीम सत्यापन कर जांच करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है. एसएसपी मनोज कुमार ने कहा ही जिले में सक्रिय श’राब कारोबारियों, माफियाओं और अप’राधियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम नई रणनी’ति के तहत काम कर रही है, जिसमें अभी कई सफलताएं मिलनी बाकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading