अर्जुन कपूर ने मोटापे पर ट्रोल करने वाले लोगों को दिया जवाब, बोले- ‘पहले खुद को देख लो यार’

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की आखिरी फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ थी । अब वो अगली फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग में बिजी हैं । इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर अपने फिजीक पर बहुत काम कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं । इसमें उनकी बॉडी हल्क जैसी नजर आ रही थी। वजन के चलते कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है । एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने मोटापे पर ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब दिया है ।

अर्जुन ने कहा, ‘जो लोग मुझे मेरे वजन को लेकर ट्रोल करते हैं वो क्या कभी वजन कम या ज्यादा या कोई हेल्थ की समस्या से गुजरे हैं । ये बहुत मुश्किल होता है । लाखों लोग इस समस्या से गुजरते हैं । हमें इसलिए ट्रोल किया जाता है क्योंकि हम पब्लिक फिगर हैं ।’

add

‘ऐसा दिखने के लिए बहुत मेहनत, पैसा और समय लगाना पड़ता है । हेल्दी रहना बहुत जरूरी है । अगर आप किसी को सपोर्ट नहीं कर सकते, प्रोत्साहित नहीं कर सकते तो आपको कोई हक नहीं है कि उस व्यक्ति को नीचा दिखाएं।

उन्होंने आगे कहा, ‘इसकी शक्ल ऐसी है । हाइट वैसी है । पतला है । मोटा है । तुम अपने आपको देख लो यार।’ अर्जुन ने इस तरह से ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है ।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading