नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट इन आर्किटेक्चर यानी एनएटीए दूसरी परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी करेगा। यह परीक्षा 7 जुलाई, 2019 को होनी तय है। एडमिट कार्ड से संबंधित कोई जरूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। जैसे ही एनएटीए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे कर सकते हैं अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
उसके बाद होमपेज पर एनटीए एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
अपनी जरूरी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
