वाहनों पर जीएसटी कम होने से अर्थव्यवस्था को फायदा मिल सकता है : आनंद महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि वाहनों पर जीएसटी कम होने से अर्थव्यवस्था को फायदा मिल सकता है। महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि छोटी कंपनियों और रोजगार पर ऑटो इंडस्ट्री का व्यापक प्रभाव है।

उन्होंने कहा- हम सभी उस मंदार पर्वत को तलाश कर रहे हैं जो अर्थव्यवस्था का मंथन शुरू कर सके। यह देश की तीसरी बड़ी रोजगार देने वाली इंडस्ट्री है। मौजूदा समय में ऑटो सेक्टर की स्थिति काफी खराब है। वाहनों की बिक्री में दिन प्रति दिन कटौती हो रही है।

add 2

इस सेक्टर की स्थिति इतनी खराब है कि सरकार की मदद के बिना ऑटो इंडस्ट्री में सुधार आना मुश्किल है। इस सेक्टर में जो मंदी छाई है, उससे कंपनियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनियों ने अपने प्लांट बंद कर कर्मचारियों को छुट्टी पर भी भेज दिया है और उनके उत्पादन में भी कमी आई है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading