अर्चना ने किया खुलासा, दूसरों से ज्यादा खुद का मजाक उड़ाने वाले स्टार्स में सबसे आगे है सलमान खान

अर्चना पूरन सिंह इन दिनों ‘कपिल शर्मा शो’ में जज की भूमिका निभा रही हैं । इस शो के प्रोड्यूसर सलमान खान हैं। अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे लोग हैं जो खुद पर दूसरों से ज्यादा हंसते हैं।

सलमान खान खुद ही अपनी फिल्मों पर जोक्स क्रैक करते हैं और खूब हंसते हैं। अर्चना ने खुद पर हंसने वाले स्टार्स में एक्टर अनिल कपूर का भी नाम लिया। जो कि खुद पर जोक्स क्रैक करने से नहीं डरते और खूब हंसते हैं। इसके बाद उन्होंने एक्टर सोहेल खान का भी नाम लिया।

add 2

उन्होंने कहा कि वह भी अगर अपनी फिल्म से संतुष्ट नहीं होते तो जोक्स क्रैक करने से पीछे नहीं हटते। सलमान की   फिल्म ‘भारत’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही । अब वो फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग कर रहे हैं । फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म हो चुका है ।

‘दबंग 3’ को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं । फिल्म में सलमान की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा ही होंगी जो रज्जो का किरदार निभाएंगी । इसके अलावा ‘इंशाअल्लाह’ में सलमान पहली बार आलिया भट्ट के साथ काम करते नजर आएंगे । फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं । ये एक लव स्टोरी है । सलमान खान 20 साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ फिर से काम करेंगे ।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading