Vivo ने लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, जानें स्पेसीफीकेसंस

Vivo ने शंघाई में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में अपना पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो ने इस फोन को Vivo iQoo 5G नाम दिया है।

फोन के अलावा कंपनी ने 120W की सुपर फ्लैश चार्जिंग तकनीक भी पेश की है। इसके अलावा कंपनी ने ऑग्युमेंट रियलिटी (एआर) ग्लास भी पेश किया है।

इसमें स्नैपड्रैगन एक्स50 मॉडेम और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को बाजार में तीसरी तिमाही में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इस फोन में 5जी क्लाउड गेम, 5जी मिररिंग और 5जी इजीशेयर जैसे फीचर्स दिए हैं।

add 2

इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर ब्लैक और पर्पल कलर वेरियंट में लिस्ट किया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा और पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

वहीं फोन के अलावा कंपनी ने अपनी सुपर फास्टचार्ज 120वाट की तकनीक का भी प्रदर्शन किया। यह चार्जर यूएसबी टाइप-सी केबल को सपोर्ट करेगा। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि सिर्फ 13 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading