MUZAFFARPUR : विद्युत विभाग के अधिकारियों संग डीएम ने की समीक्षा बैठक

MUZAFFARPUR : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने विद्युत विभाग की समीक्षात्मक बैठक की और विद्युत विभाग के अधिकारियों को चे’ताया कि मिल रही शि’कायतों के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई करे। जिलाधिकारी द्वारा विद्युत कार्यपालक अभियंता शहरी 1 और 2 को निर्देश दिया गया कि किसी भी ट्रांसफार्मर का LT फ्यूज उड़ने पर उसे आधे घंटे के अंदर दुरुस्त कराते हुए बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। ऐसा न करने पर संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों पर सख्त का’र्रवाई की जाएगी।

निर्देश दिया गया कि किसी तकनीकी कारण के वजह से किसी भी इलाके का यदि बिजली का’टी जाती है तो इसकी पूर्व सूचना अखबारों के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाए। उक्त दोनों अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि तार बदलने अथवा नए कनेक्शन देने हेतु फीडर से विद्युत संबंध विच्छेद नही किया जाय बल्कि स्थानीय ट्रांसफार्मर से विद्युत विच्छेद कर उसे दुरु’स्त कराने का कार्य किया जाय ताकि विद्युत आपूर्ति अव’रुद्ध न हो सके। निर्देश दिया गया कि EAS/चमकी बुखार के प्रकोप एवं हीट वेव के मद्देनजर सम्पूर्ण जिले में गुणवत्ता युक्त एवं मानक क्षमता के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

सभी विंग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति के रूप में ट्रिपिंग की समस्या का सम्यक समाधान किया जाय ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की सम’स्या न हो सके। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मात्र 60-65 प्रतिशत उपभोक्ताओं से ही नियमित रूप से लगभग 90 प्रतिशत विद्युत विपत्र की राशि की वसूली की जाती है, इस पर डीएम द्वारा नारा’जगी व्यक्त की गई।

उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह शत प्रतिशत राजस्व की वसूली करे। इसमे कोताही पर क’ठोर कार्र’वाई की जाएगी।बैठक में उपस्थित कनिय अभियंता ब्रेडा की निर्देश दिया गया कि जिला में संचालित सभी कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय में विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु उसका स्थलीय निरीक्षण करते हुए एवं परियोजना प्रस्ताव/प्राक्कलन आदि तैयार कर 3 दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विद्युत कार्यपालक अभियंता, प्रोजेक्ट के द्वारा बताया गया कि एग्रीकल्चर फीडर का कार्य 2019 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

बैठक के दौरान बताया गया कि उक्त कार्य परियोजना प्रबंधक बी टी एल के द्वारा कराया जा रहा है।सभी विद्युत अभितनताओ को निर्देश दिया गया कि विद्युत संबंधी किसी भी प्रकार का शिकायत प्राप्त होने पर तत्क्षण निष्पादन कराना सुनिश्चित करें।इस हेतु सभी शक्ति उपकेंद्रों पर शिकायत पंजी का संधरण अनिवार्य करें।निदेश दिया गया कि प्रत्येक माह शत प्रतिशत उपभोक्ताओं का मीटर रीडिंग कराना सुनिश्चित करें।

निर्देश दिया कि विभाग द्वारा निर्धारित बिंदुओं/मानकों के अनुरूप सभी ट्रांसफार्मर का अनुरक्षण किया जाना अनिवार्य होगा ताकि लो वोल्टेज,बिजली का कटना, ट्रिपिंग,हैवी स्विच में खराबी आदि की समस्या से निजात मिलें। बैठक में डीपीआरओ कमल सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading