टॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और डायरेक्टर विजया निर्मला का 73 साल की उम्र में नि’धन हो गया। 20 जनवरी 1946 को जन्मी एक्ट्रेस ने 44 तेलुगु फिल्मों का निर्देशन किया है। इसी के चलते उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। विजया निर्मला ने मात्र सात साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

विजया ने इंगा वीत्तू पेने, पनामा पासामा, ए ऐनम जैसी कई फिल्मों में काम किया।
विजय निर्मला ने मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा की करीब 200 फिल्मों काम किया। छोटे पर्दे पर भी उन्होंने अपना हाथ आजमाया।
