1 फरवरी 2020 से व्हाट्सएप एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। वहीं कंपनी ने कहा है कि उसके इस फैसले का असर अधिक यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकतर यूजर्स के पास नया फोन है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि एंड्रॉयड के किटकैट यानी 4.0.3 वर्जन या इससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन इससे नीचे वाले वर्जन वाले स्मार्टफोन यूजर WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
आप अभी भी विंडोज फोन में WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। व्हाट्सऐप ने घोषणा कर दी है कि इस साल के अंत तक सभी विंडोज फोन में व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर 2019 के बाद किसी भी विंडोज फोन में व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा।
