JNU में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में पोस्ट ग्रेजुएट के लिए हुई परीक्षाओं के परिणाम घोषित

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में दाखिले के लिए हुई परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा की जा चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम अपलोड किये हैं।

इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ही जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी। जो अभ्यर्थी एमए, एमएससी और एमसीए कोर्सेज के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

add
जेएनयू में प्रवेश के लिए दो भागों में परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। एक जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JNUEE) और दूसरी कंबाइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर बायोटेक्नोलॉजी (CEEB)।

एमफिल और पीएचडी व पीजी कोर्सेस मिलाकर कुल 3,383 सीटों के लिए 1,16,558 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

add 2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading