PATNA : मुख्यालय आईजी के आदेश पर डेढ़ दर्जन इंस्पेक्टरों का जिला बल में स्था’नांतरण, जिला बल के 11 पुलिसकर्मियों को नये जिले

PATNA (ARUN KUMAR) : पुलिस मुख्यालय के पुलिस महानिदेशक नैय्यर हसनैन खान के आदेशानुसार सेन्ट्रल रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश कुमार ने डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है और तत्काल प्रभाव से पदाधिकारियों को पटना जिला बल में योगदान करने का निर्देश दिया है. पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश कुमिर ने बताया कि सूबे में विधि व्यवस्था, अप’राध नि’यंत्रण तथा सुर’क्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमानुसार पुलिस पदाधिकारियों का स्था’नांतरण किया गया है. उन्होंने बताया कि दो वर्ष से एक ही थाने में पदस्थापित पुलिस निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है और अंतर जिला स्था’नांतरण के कारण रिक्त हुए पद पर नये पदाधिकारियों को पद’स्थापित किया गया है.

उन्होंने बताया कि सारण के पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, रोहतास के नीरज कुमार, म’द्य नि’षेध विभाग में कार्यरत सुदामा कुमार सिंह, विशेष शाखा बेतिया के सम्राट दीपक, ढाका मोतिहारी में विशेष शाखा के अवधेश कुमार झा, जमुई के रविशंकर कुमार, दरभंगा के मो. रहमान, शिवहर के मो. यूसुफ, गया के विमलेन्दु, गोपालगंज के मिथिलेश कुमार पाण्डेय, सीतामढी़ के रणवीर कुमार झा, बेतिया के राजीव कुमार रजक, सारण के अजय कुमार, लक्खीसराय के अभिजीत कुमार, मोतिहारी के सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, मुजफ्फरपुर के हरेन्द्र प्रसाद, शेखपुरा जिला के अरुण कुमार, रेल पटना के सहायक अवर निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार समेत कुल 18 पुलिसकर्मियों को विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासनिक कारणों से विशेष परिस्थितियों में अगले आदेश तक पटना जिला बल में स्था’नांतरित करते हुये पद’स्थापित किया गया है.

वहीं पुलिस मुख्यालय के आईजी के आदेशानुसार पटना जिला बल में पदस्थापित पुलिस निरीक्षकों क्रमश: दयानन्द सिंंह को सारण जिला, अरविन्द कुमार को नालंदा जिला, रतन लाल ठाकुर को म’द्य नि’षेध विभाग, श्रीमती बेबी चन्दा को विशेष शाखा, नन्द किशोर सिंह को जमुई जिला, अरविन्द कुमार पाल को दरभंगा, नागेन्द्र लाल दास को शिवहर, बिपिन लाल राम को गोपालगंज, नलिन कुमिर मिश्रा को गया, दयाशंकर प्रसाद को सीतामढी और राधेश्याम यादव को बेतिया समेत कुल 11 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

पटना सेन्ट्रल रेंज के डीआईजी राजेश कुमार ने कहा कि स्था’नांतरित किये गये पुलिसकर्मी अगले 48 घंटों के अंदर 30 जून तक निश्चित रुप से विरमित/भौतिक रूप से प्रस्थान कराते हुये अनुपालन प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने बताया कि जिले के नागरिकों को बेहतर सुर’क्षा प्रदान करने के लिए सभी जिलों में पुलिस बल व पदाधिकारियों की तैनाती की जा रही है. जिले में तीन साल या उससे अधिक समय से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का अंतर जिला स्थानांतरण राज्य मुख्यालय के आदेश से कर दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.